
एक समय की बात है, एक गाँव में चार ठग रहते थे । वे लोग बड़े चालाक और धूर्त थे, जो लोगों को ठगने के नए-नए तरीके खोजते रहते थे। एक दिन उन्हें खबर मिली कि एक भोला-भाला ब्राह्मण यज्ञ से मिली एक बकरी लेकर अपने घर जा रहा है। उन्होंने सोचा कि इस बकरी को हड़पने का यह एक अच्छा मौका है।
चारों ठगों ने मिलकर योजना बनाई। वे रास्ते में चार अलग-अलग जगहों पर खड़े हो गए, ताकि ब्राह्मण को भ्रमित कर सकें। जैसे ही ब्राह्मण उस रास्ते से गुजरा, पहला ठग उसके पास आया और बोला, "अरे पंडित जी ! आज इस कुत्ते को कहाँ घुमा रहे हो?
ब्राह्मण ने कहा, "भाई यह कुत्ता नहीं, बकरी है। मैंने इसे यज्ञ में दान के रूप में पाया है।"
ठग ने हँसते हुए कहा, "अरे पंडित जी ! क्यों मज़ाक कर रहे हो, एक कुत्ते को बकरी बता रहे हो..।"
ब्राह्मण ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ गया।
कुछ दूरी चलने के बाद, दूसरा ठग सामने आया और उसने पंडित जी से पूछा' 'पंडित जी कुत्ता तो अच्छी नसल का दिखता है, कहां से लाए हो? अब ब्राह्मण थोड़ा असमंजस में पड़ गया और उस व्यक्ति की ओर देखने लगा, लेकिन फिर भी उसने अनसुना कर दिया और आगे बढ़ गया।
थोड़ी दूर और चलने के बाद, तीसरा ठग मिला और बोला, "अरे पंडित जी ! बड़ा ही ख़तरनाक कुत्ता लेकर आ रहे हो। वैसे कुत्ता दिखने में अच्छा है, लेकिन सावधान रहना।"
अब पंडित जी झुंझला उठे या बोले, "अरे पागल हो क्या? जो तुम्हें एक बकरी; कुत्ता दिखायी दे रही है।"
ठग बोला, "अरे पंडित जी ! क्या हो गया है आपको, जो इतना ख़तरनाक कुत्ता भी आपको बकरी नज़र आ रहा है।
अब पंडित जी के मन में संशय बढ़ गया। वो सोच में पड़ गए कि ऐसा कैसे हो सकता है कि 3-3 लोगों को एक बकरी; कुत्ता दिखाई दे रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि मुझे ही धोखा हुआ हो और ये कुत्ता ही हो।
तभी उनकी बात सुनकर वहा चौथा ठग भी आ गया जो उनकी योजना का एक हिस्सा था। उसने वहां आकर एक अंजान बनाने का अभिनय किया और उनके झगड़े का कारण पूछा। सारी बात सुनकर उसने पंडित जी की और बड़े ही आश्चर्य से देखा और कहने लगा,'' मुझे समझ में नहीं आता कि आप जैसे ज्ञानी व्यक्ति ऐसी बात कैसे कर सकते हैं? उसने बड़े आत्मविश्वास से कहा, "पंडित जी! जिसे आपने रस्सी से बांधा हुआ है वो एक कुत्ता है और ये कुत्ता इतना ख़तरनाक होता है कि कभी-कभी गुस्से में अपने स्वामी को भी काट लेता है मुझे आश्चर्य है कि आप इतने ख़तरनाक कुत्ते को लेकर अपने घर जा रहे हैं। आप धन्य हो महाराज! ऐसा बोल कर वो दोनों ठग वहां से चले गए।
अब ब्राह्मण का संदेह यकीन में बदल गया। उसने सोचा कि वह इतने लोगों की बात को नज़रअंदाज नहीं कर सकता। यह सोचकर उसने बकरी को वहीं छोड़ दिया और और निराश होकर अपने घर चला गया।
ठग अपनी योजना में सफल रहे। उन्होंने बकरी को उठाया और खुशी-खुशी अपने घर की ओर चल दिए।
कहानी से सीख :-
चार ठगों की कहानी बहुत ही रोचक और शिक्षाप्रद है। यह कहानी दर्शाती है कि कैसे चालाक लोग अपने झूठे शब्दों से किसी भोले-भाले व्यक्ति को भ्रमित कर सकते हैं। ब्राह्मण का संदेह करना और दूसरों की बातों में आ जाना उसकी हार का कारण बना।
इसमें सबसे अहम शिक्षा यह है कि हमें बिना सोचे-समझे दूसरों की बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। अगर ब्राह्मण पहले ही अपनी बुद्धि का उपयोग करता और अपनी बकरी को पहचानता, तो वह ठगों के हाथों से अपनी बकरी नहीं खोता। विवेक और सोच-समझ कर ही हमें निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि कई बार लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को भ्रमित कर सकते हैं।
इस कहानी का संदेश है:- संदेह और अंधविश्वास से बचकर विवेक से काम लो, और अपनी बुद्धि पर भरोसा रखना जरूरी है ताकि कोई तुम्हें ठग न सके।
https://www.youtube.com/@Akidscorner


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें